फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने सड़क जाम की

Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उपनगर के बस स्टेशन स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने देवरिया मार्ग जाम कर नारेबाजी की। बच्चे इंडिया मार्क -2 हैंड पंप का पानी पीने से रोकने पर गुस्सा गए। बच्चों के जाम लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी पीने से रोकने वाले को जमकर फटकार लगाई। उसने इसके बाद ऐसा करने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राइमरी स्कूल के बच्चे मध्याह्न भोजन करने के बाद स्कूल के बाहर इंडिया मार्क -2 हैंड पंप पर पानी पी रहे थे। हैंड पंप के सामने मकान के मालिक ने बच्चों को भगा दिया। बच्चे स्कूल पहुंच कर प्रधानाध्यापक से बताए। प्रधानाध्यापक समीरूल बेगम ने जब मकान मालिक से सरकारी नल का पानी रोकने का विरोध किया तो मकान मालिक उनसे उलझ गया। प्रधानाध्यापिका से नोकझोंक होती देख सभी बच्चे सड़क पर आकर पानी रोकने वाले के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि हैंड पंप पर पानी पीने आने वाले बच्चों के साथ कई बार बदसलूकी हुई है। बच्चों को मार कर भगाया जाता है। बच्चे और प्रधानाध्यापिका पुलिस के पहुंचने तक सड़क जाम कर नारेबाजी करते रहे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर जाम खत्म कराया। मकान मालिक ने कहा कि बच्चे नल पर जूठन गिराकर गंदा करते हैं। उन्हें जूठन गिराने से मना किया गया। पानी पीने से किसी को नहीं रोका जाता है। पुलिस ने मकान मालिक को पानी पीने से रोकने की गलती दोबारा नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें