फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री रेस में प्रवचन रहे प्रथम

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पैकौली के धावक प्रवचन गौड़ ने पौहारी महराज 18वीं राज्यस्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता जीत ली है। जिले के ही संजय पटेल को दूसरा और कुशीनगर के राजकिशोर रावत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

वाराणसी के धावक चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। बुधवार की सुबह करीब दस बजे पैकौली सुरौली चौराहे से पौहारी महराज 18वीं राज्यस्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता शुरू हुई। 10 किलोमीटर की इस रेस में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 55 धावकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि हरेंद्र जायसवाल और जयश्री यादव ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। शुरू से ही जनपद के प्रवचन गौड़ और संजय पटेल ने बढ़त बना ली। कुशीनगर के राजकिशोर रावत इन दोनों के पीछे-पीछे थे। प्रवचन गौड़ ने 33 मिनट पांच सेकेंड में निर्धारित 10 किलोमीटर की रेस पूरी कर ली। संजय पटेल ने 34 मिनट दो सेकेंड और राजकिशोर ने 34 मिनट छह सेकेंड में दौड़ पूरी कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वाराणसी के राजीव पटेल, अनीश और देवरिया के नकदह फुलवरिया निवासी सुनील यादव ने इस दूरी को पूरा करने के लिए 35 मिनट से अधिक का समय लगा। इनको क्रमश: चौथा, पांचवां एवं छठा स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने विजेता को रंगीन टीवी, उपविजेता को साइकिल और तीसरे स्थान पर रहे धावक को टेबल फैन पुरस्कार में दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलीट संघ के उपाध्यक्ष शिवानंद ने कहा कि अगले साल इस प्रतियोगिता को मिनी मैराथन का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रुप से अरविंद शाही, मनोज शाही, व्यास यादव, विजय शंकर, रामाश्रय, जितेंद्र आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें