फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बुधवार को विभिन्न संगठनों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती बनाई गई। सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन

लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति देवरिया की ओर से नेताजी की जयंती सेनानी भवन में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता रमजान अली ने की। प्रमुख रुप से रामाज्ञा सिंह चौहान, ह्दयनारायण जायसवाल, प्रदीप लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
श्री चित्रगुप्त सभा समिति की ओर से सुभाष जयंती मंदिर परिसर में मनाई गई। अध्यक्षता केएन श्रीवास्तव ने की। बैठक में बृजेश श्रीवास्तव, रुप कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद थे। तहसील बार एसोसिएशन में नेता जी की जयंती बनाई गई। अध्यक्ष अंबरीश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बनाई गई। मुख्य अतिथि तहसीलदार मुनीश सिंह रहे। प्रमुख रुप से अखिलेश्वर श्रीवास्तव, कमल मणि आदि लोग मौजूद रहे। सुभाष चौक पर आजाद हिंद सेना वाहिनी ने सुभाष चंद बोस की जयंती संकल्प दिवस के रुप में बनाया। इस दौरान संजय केडिया, पवन तिवारी, मोनू, धर्मेद्र आदि लोग मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बिस्मिलाल्लह लारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उनके किये गए योगदान और राष्ट के प्रति प्रति समर्पण की भावना को याद किया। कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रमायन राव, जवाहर लाल बरनवाल आदि लोग मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मानवेद्र तिवारी की अध्यक्षता में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सुभाष चौक पर मनाई गई।
विज्ञापन

जिसमें मुख्य रुप से केशव चंद्र, गौरव मल्ल, पंकज आदि उपस्थित रहे। कलिंद इंटर कॉलेज खरजरवां में नेता जी की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य वकील सिंह, रामसुमेर पांडेय, लाल मोहन चौरसिया ने नेताजी के योगदान को याद किया। प्राथमिक विद्यालय मथुरा छापर के प्रांगण में नेता जी की जयंती मनाई गई। प्रमुख रुप से रामसमुझ गौड बालेश्वर रामदुलारे आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर के परिसर में जयंती बनाई गई।
विज्ञापन

शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया
देवरिया। बुधवार को शिक्षक भवन में अध्यापकों को शारीरिक शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में देवरिया विकास खंड के अध्यापक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल मिश्र ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा पर भी पर्याप्त समय देना चाहिए। अध्यापकों को प्रशिक्षण देने का दायित्व गिरीश नारायण तिवारी, संजय तिवारी, नरेंद्र मोहन सिंह और मिथिलेश देवी निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें