फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैत बोले, पुलिस को हम जेब में रखते हैं

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
भिंगारी बाजार। खामपार थाना क्षेत्र के पड़री बाजार में हुई डकैती से जिले की पुलिस की फिर सकते में आ गई है। घटना के बाद कप्तान समेत जिले की पुलिस जड़ में जाने के लिए पूरे दिन पसीना बहाती रही। लेकिन पुलिस को देर शाम तक डकैतों की परछाई भी नहीं छू पाई। इस वारदात से इलाके लोग डरे और सहमे हैं।
विज्ञापन

पुलिस इस घटना में स्थानीय संलिप्तता को जोड़कर डकैतों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। पीड़ितों ने जो बताया कि अधिकांश डकैत लोकल नहीं बाहर के थे। दस माह के अंदर यह दूसरी बार पुलिस वर्दी में खामपार थाना क्षेत्र में डकैती हुई है। फरवरी माह में भिंगारी बाजार में 35 लाख की डकैती हुई थी। पीड़ितों ने कप्तान को बताया कि सभी डकैत पश्चिमी खड़ी बोली बोल रहे थे। पड़री बाजार में मंगलवार की रात पांच घंटे तक असलहे से लैस वर्दीधारी बदमाशों ने जहां डकैती से पूर्व दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग की और राड से लालजी यादव और उसके भांजे पंकज की पिटाई की। उसके बाद डकैत असलहा सटा आराम से डकैती डालते रहे। पिटाई के दौरान पंकज जब पूछा कि तुम लोग पुलिस वाले हो तो एक वर्दीधारी डकैत तपाक से बोला टुंडो को हम लोग पॉकेट में रखते है, वो क्या करेंगे। इस भाषा पर गौर की जाएं तो यह पश्चिम की तरफ का है। दिल्ली और हरियाणा में पुलिस वालों को टुंडा बोला जाता है। परिजनों ने जब यह बात मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान एलआर कुमार को बताया तो पुलिस वाले भी दो मिनट सोचने को मजबूर हो गए और स्थानीय बदमाशों की संलिप्तता से जोड़कर घटना की तह में जाने की कोशिश कर रही है। पुलिस कप्तान, एसओजी और आधा दर्जन थाने की पुलिस पूरे दिन बिहार और यूपी के कुछ जगहों पर छापा मारकर पसीना बहाती रही। लेकिन देर शाम तक डकैतों का कोई लोकेशन नहीं मिल सका। पड़री बाजार के लालजी यादव, नंदजी यादव, इंद्रजीत, बिहार के जगदीशपुर गांव के सराफा दुकानदार अजय वर्मा और बनकटा थाना क्षेत्र के जिरवनिया गांव निवासी मंजय वर्मा के दुकान तथा घरों से जेवर और नगदी सहित छह लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया है। इसके पूर्व वर्ष 2012 फरवरी माह में वर्दीधारी डकैतों ने 35 लाख की डकैती सराफा दुकानदारों के यहां डाली थी। दस माह के अंदर दो बार पुलिस की वर्दी में हुई इस डकैती की घटना से इलाके के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें