देवरिया। रोटरी क्लब देवरिया गौरव ने रविवार को न्यू कालोनी स्थित पं. दीनदयाल पार्क में बाल दिवस एवं यातायात माह के अवसर पर युवा एवं बाल महोत्सव का आयोजन किया। इसमें बच्चों, बड़ों और महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
सुबह दस बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता में भारी संख्या में बच्चियों एवं महिलाआें ने भाग लिया। पोस्टर एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के लिए स्वच्छ देवरिया, सुंदर एवं हरित देवरिया तथा सीनियर वर्ग के लिए सुरक्षित यातायात कर्त्तव्य एवं दायित्व विषय दिया गया था। महिलाओं के मेंहदी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेया पोद्दार, प्रतिभा श्रीवास्तव, स्नेहा, जूनियर वर्ग में अंजलि तिवारी, तूलिका पांडेय, शर्मिला हाशिम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। मेंहदी प्रतियोगिता में नेहा शर्मा, संगीता गुप्ता एवं अर्पणा तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रेवालिका बरनवाल,
अंचित भूषण एवं स्नेहा तिवारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।
निर्णायक मंडल में प्रियंका सिंह, अर्चना स्वर्णकार, बीना अग्रवाल और माधवी गुप्ता शामिल रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह रहीं। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने रोटरी क्लब के इस कदम की सराहना की। क्लब के अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह इस
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभा को खोजना और उसको बढ़ावा
देना है।
गोपाल कृष्ण सिंह रामू ने कहा कि क्लब शैक्षिक कार्यक्रम का सदैव आयोजन करता रहता है। इस अवसर पर मुख्य रुप से ध्रुपद केजरीवाल, अमित जायसवाल, रोहित अग्रवाल, विकास कानोडिया, अनिल, जियाउद्दीन, अशोक आदि मौजूद रहे।