फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी, संसाधन दे कार्पोरेशन

Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने गुरुवार को विद्युत वितरण मंडल के कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना - प्रदर्शन किया। मांगें न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने अधिशासी अभियंता को दो सूत्रीय और उप्र पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष को 17 सूत्रीय मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

संगठन की प्रमुख मांगों में ट्रांसफार्मर, सामानों के साथ कार्य करने के लिए उचित रुप से कर्मचारी एवं साधन का प्रबंधन किया जाए, वेतन विसंगतियों को दूर करने के साथ सुचारु कार्य संपादन के लिए पूर्ण व्यवस्था दी जाए। परिवर्तकों को रिपेयर करने वाली फर्म कार्य नहीं कर रही है। ऐसे में तमाम दिक्कतों के साथ अवर अभियंताओं को कार्य स्थल पर विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की बनती है। सब स्टेशनों पर सुचारु कार्य करने के लिए किसी प्रकार के कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। बार - बार पत्रक के माध्यम एवं मौखिक सूचनाओं के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इससे किसी दिन अप्रिय घटना हो सकती है। इसके बाद अधिशासी अभियंता और उप्र पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया। धरने को मुख्य रुप से आत्मा सिंह, जेपी पांडेय, वीवी राय आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन मनोज मिश्र और अध्यक्षता कुबेरलाल ने किया। धरने में मुख्य रुप से केएम पांडेय, अखिलेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार सहित तमाम अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें