फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद बरामद हुई किशोरी, दो को जेल

Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना के जिगना बाजार में रविवार को अगवा करके किशोरी के साथ हुए दुराचार के मामले में पुलिस ने तीन युवकों पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। इस मामले में दो जेल भी भेज दिया है। जबकि किशोरी तकरीबन 36 घंटे तक युवकों के कब्जे में रही।
विज्ञापन

रविवार को दिन के लगभग तीन बजे जिगना बाजार की एक किशोरी गांव के दक्षिण तरफ स्थित पोखरे की ओर घास काटने गई थी। चार युवक उसे खेतों की ओर खींच ले गए। लगभग चार घंटे तक यह किशोरी उनके कब्जे में रही। हालत खराब होने पर युवक उसे घर जाने दिए। रात को लगभग नौ बजे युवक किशोरी के घर पहुंच गए और उसे अपने साथ उठा ले गए। चूंकि घर में किशोरी की बुजुर्ग दादी और तीन छोटे-छोटे भाई बहन मौजूद थे, इसलिए इन युवकों को रोक नहीं सके। शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हुए और किशोरी की खोज करने लगे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार को पुलिस पूरे दिन किशोरी को तलाशती रही, परंतु उसे सफलता नहीं मिली। मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे किशोरी पुलिस के हाथ लगी। इसके बावजूद पुलिस ने तीन युवकों पर महज छेड़खानी का अभियोग पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष मथुरा राय का कहना है कि तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच की जाएगी। दो युवकों को छेड़खानी के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें