फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने से रोका तो लगा ली आग

Thu, 26 Jul 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सतराव। मायके जाने की पति से जिद्द कर रही विवाहिता ने मना करने पर खुद को आग लगा ली। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवरिया लेकर गए। वहां उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरी निवासी प्रेम शंकर की पत्नी ममता देवी 28 गत चार दिनों से मायके जाने को कह रही थी। पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर कई बार तकरार हो गयी। पति का इंकार करना ममता को नागवार लगा। वह सीधे अपने कमरे में गई और अंदर से कमरा बंद कर लिया। शरीर पर केरोसिन छिड़क उसने खुद को आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलते देख परिजन उस तरफ भागे। कमरे का दरवाजा तोड़ देखा तो ममता जल रही थी। जब तक परिजनों ने आग पर काबू पाया तब तक ममता बुरी तरह झुलस गई थी। ससुराल वाले उसे लेकर अस्पातल भागे। विवाहिता का मायका मरहवां मेें है। एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें