फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाने की नहीं, डूबाने की तैयारी कर रहा बाढ़ खंड

Thu, 19 Jul 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिंचाई विभाग रुद्रपुर को बाढ़ से बचाने की नहीं, बल्कि डूबाने की तैयारी में जुटा हुआ है। गायघाट गांव के बंधे पर रेनकट्स पाटने में लगा बाढ़ खंड नदी को आबादी की तरफ आने का रास्ता साफ कर रहा है। यहां ठेकेदार नदी और बंधे के बीच मिट्टी उठा कर बंधे की मरम्मत करने में लगे हुए है। जिससे बांध को कटने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

तीन कि मी लंबा नकईल-गायघाट बांध पर बरसात शुरू होने के बाद रेनकट्स और रैटहोल पाटने का काम चल रहा है। बरसात पूर्व पैसा न होने की बात कहने वाला बाढ़ खंड मानसून आने के बाद बाढ़ बचाव में तेजी दिखा रहा है। गायघाट गांव के समीप दो साल में 12 करोड़ लगने के बाद भी बंधा सुरक्षित नही रह गया है। राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने के बाद अब बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। जर्जर हालात में पहुंच चुके बरसात होने के नाते बांध को मरम्मत करने के लिए मिट्टी नही मिल रही है। ऐसे में सिंचाई विभाग के ठेकेदार नदी और बंधे के बीच मिट्टी निकलवा कर पाट रहे है। बंधे के नजदीक गड्ढा होने से बांध पर खतरा बढ़ता जा रहा है। जिससे नदी तेजी से बंधे की ओर बढ़ती आ रही है। ग्रामीणाें ने कहा कि विभाग के अधिकारियाें को शिकायत करने के बाद भी ठेकेदार बंधे को खतरा पहुंचाने में लगे हुए है। यदि यही हाल रहा तो बाढ़ आने पर बंधा पानी के वेग को रोक नही पाएगा। इस बाबत अधिशासी अभियंता डीएन राम ने कहा कि बंधे पर तैनात जेई को जांच के लिए भेजा गया है। बंधे और नदी के बीच से मिट्टी उठाने वाले ठेकेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें