फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 96 लाख से सुधरेगी दो सड़कों की दशा

Tue, 18 Nov 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों का विशेष मरम्मत कार्य 96 लाख 11 हजार रुपये की धनराशि से होगा।
विज्ञापन

इसके लिए राजेश प्रताप सिंह संयुक्त सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी अनुभाग-1, 7 नवंबर 2025 के पत्र के अनुसार 33 लाख 64 लाख की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। दोनों सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस पर चलना दुश्वार हो गया था।
भाटपार-भिंगारी-भवानी छापर संपर्क मार्ग के किलोमीटर 05 पर स्थित दुर्गापुर स्कूल से मिस्कार चक होते हुए करौंदा चौराहा तक ढाई किलोमीटर लंबी सड़क के विशेष मरम्मत के कार्य के लिए 48 लाख 19 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके लिए 16 लाख 87 हजार रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। दूसरी सड़क करजनिया से खेमीपुर बिहार बॉर्डर तक की है। इस संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मत का कार्य 47 लाख 92 हजार रुपये से होगा। इसके लिए 16 लाख 77 हजार रुपये अवमुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सभाकुंवर ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए शासन को पत्र लिखा गया था। मंजूरी मिलने के बाद धन आवंटित हो गया है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें