बरहज। कस्बे में बस स्टेशन नहीं होने के कारण सवारी परिवहन निगम की बसें सड़क पर ही खड़ी होती हैं। देवरिया से कपरवार के रास्ते आजमगढ़ के लिए तो बस संचालित होती है, लेकिन बनारस, लखनऊ, गोरखपुर आदि शहरों के लिए सीधी बस सेवा नहीं हैं। बरहज कस्बा और आसपास के गांवों से हर दिन गोरखपुर, लखनऊ, बनारस सहित अन्य जगहों के लिए लोग आते-जाते हैं।
बीच-बीच में महेन, गोरखपुर, देवरिया, करायल से जनपद मुख्यालय, कपरवार से लखनऊ के लिए बस सेवाएं शुरू तो हुईं, लेकिन कुछ ही दिन बाद बंद हो गईं। स्थानीय निवासी ज्ञानेश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, चिंतामणि साहनी आदि का कहना है कि सरकारी बस सेवा नहीं होने से प्राइवेट सवारी गाड़ी के चालक मनमानी किराया वसूलते हैं।
इस संबंध में रोडवेज देवरिया के एआरएम कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि देवरिया से आजमगढ़ और बनारस के लिए बस सेवा है।
लखनऊ-गोरखपुर के लिए भी देवरिया से सुविधा है। उस क्षेत्र के लोग लंबी दूरी के लिए देवरिया आते हैं।