फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1185 ग्राम प्रधान पदों के लिए 9499 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
1185 ग्राम प्रधान पदों के लिए 9499 ने किया नामांकन
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दावेदारों की होड़ मची है। सीटों के सापेक्ष कई गुना लोगों ने उम्मीदवारी जताई है। जिला पंचायत सदस्य पद की बात करें तो 56 सीटों के सापेक्ष 15 गुना लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। यही हाल ग्राम प्रधान पद का है। 1185 ग्राम पंचायतों के लिए आठ गुना लोगों ने नामांकन भरा है। सीटों के सापेक्ष पांच गुना से अधिक लोगों ने बीडीसी के लिए दावेदारी जताई है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दावेदारों को काई खास रुचि नहीं है। इसमें 14615 वार्डों के सापेक्ष महज 12350 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।
पंचायत चुनाव को लेकर जिले में नामांकन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी की जा चुकी है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई। यह प्रक्रिया शनिवार तक चलेगी। रविवार को उम्मीदवारी वापस लेने के लिए समय निर्धारित किया गया है। 18 अप्रैल को प्रतीक आवंटन और 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना दो मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों के हिसाब से नामांकन की स्थिति
- 1185 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 9499 हुआ है नामांकन।
- 14615 ग्राम पंचायत वार्डों के सापेक्ष 12350 हुआ है नामांकन।
- 1365 क्षेत्र पंचायत वार्ड के सापेक्ष 6982 हुुआ है नामांकन।
- 56 जिला पंचायत वार्ड के सापेक्ष 850 हुआ है नामांकन।
39 नामांकन अवैध मिले
शुक्रवार को हुए नामांकन पत्रों की जांच में विभिन्न पदों के कुल 39 पर्चे अवैध मिले। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 30 वार्डों की जांच हुई। इसमें एक नामांकन अवैध मिला। इसी प्रकार बीडीसी 4561 में से सात, ग्राम प्रधान के 7311 में से छह, ग्राम पंचायत सदस्य के 3800 में से 25 नामांकन अवैध पाए गए।
इनसेट
यहां से इन पदों के इतने दावेदार
ब्लाक बीडीसी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य
बैतालपुर 469 756 869
बनकटा 412 624 820
बरहज 298 416 403
भागलपुर 360 493 744
भलुअनी 439 722 972
भटनी 474 560 610
भाटपाररानी 424 577 686
देवरिया सदर 566 739 873
देसही देवरिया 407 397 665
गौरीबाजार 595 775 1023
लार 345 542 780
पथरदेवा 490 653 905
रामपुर कारखाना 379 484 734
रूद्रपुर 504 667 941
सलेमपुर 487 680 651
तरकुलवा 333 414 674
कुल 6982 9499 12350
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें