फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर वीडियो देख रही थी प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर वीडियो देख रही थी डीएलएड प्रशिक्षु
विज्ञापन


डायट प्राचार्य के निरीक्षण में खुली पोल, मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारख़ाना। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने शनिवार को क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीचिंग इंटर्नशिप कर रहे डीएलएड प्रशिक्षुओं के कार्य व्यवहार की जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर में तैनात प्रशिक्षु हाथ में मोबाइल और कान में ईयर फोन लगाकर व्यस्त मिली। आवाज देने पर सुन भी नहीं सकी। प्राचार्य ने उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

प्राचार्य सुबह नौ बजे सबसे पहले क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर पहुंचे। वहां टीचिंग इंटर्नशिप के लिए गई द्वितीय सेमेस्टर की प्रतिभा ईयरफोन लगाकर मोबाइल में वीडियो देखने में व्यस्त थी। आवाज लगाने के बाद भी वह नहीं सुन सकी। प्राचार्य ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बभनौली पहुंचे। प्रशिक्षु को आवेदन पत्र लिखना नहीं आया तो उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर उनसे आवेदन पत्र लिखवाया। प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर, करमहा पर प्रशिक्षु मौजूद मिले। इस संबंध में डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि निरीक्षण कर टीचिंग इंटर्नशिप में भेजे गए प्रशिक्षुओं के कार्य व्यवहार की जानकारी ली जा रही है। बैकुंठपुर में प्रतिभा मौर्य मोबाइल के साथ कक्षा में पाई गई। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें