फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा का नहीं हुआ टेंडर, भूख से तड़प रहे पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसा का नहीं हुआ टेंडर, भूखे है पशु
विज्ञापन


घायल पशुओं का नहीं हो रहा इलाज, 10 सफाई कर्मियों की लगी ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। छुट्टा पशुओं को संभालने में सफाई कर्मियों और नगर प्रशासन का पसीना छूट रहा है। गोवंशीय पशुओं को समय से भूसा और दाना नहीं मिल पा रहा है। एक दिन में भूसा और दाना पर 2100 खर्च 100 पशुओं पर करने का मानक रखा गया है। पुराना बस स्टैंड में रखे गए गोवंशीय पशुओं के चारा की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड में 42 छुट्टा गोवंशीय पशुओं को रखा गया है। वहीं तरकुलवा ब्लॉक के सोन्हौला रामनगर, मठिया, नरायनपुर व सिसवां, भटनी ब्लॉक के घांटी बाजार और भलुअनी ब्लॉक में एक स्थान पर अस्थाई गोशाला संचालित हो रहा है। पुराना बस स्टैंड पर पशुओं को खिलाने और देखरेख के लिए 10 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। गोशाला में रखे गए पशुओं को भूसे के लिए इंतजाम नहीं हो सका है। घायल पशुओं के इलाज के लिए पशु डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। 100 पशुओं के भूसा और दाना पर 2100 रुपये एक दिन में खर्च करने का मानक रखा गया है। मांग के अनुसार अन्य गोशाला पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। छुट्टा पशुओं को पकड़ने की कवायद तेज हो गई है। इस बाबत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केपी यादव ने बताया कि भूसे की सप्लाई देने के लिए टेंडर नहीं हुआ है। टेंडर होने के बाद सुचारु रूप से पशुओं को चारा, भूसा और दाना दिया जाएगा। जुगाड़ से भूसे और दाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें