गांवों में जाएंगे कांग्रेसी भाजपा का खोलेंगे पोल
सुभाष चौक से कांग्रेस सद्भावना यात्रा को रवाना किया
अमर उजाला
देवरिया। कांग्रेस सद्भावना संदेश यात्रा बुधवार को सुभाष चौक से निकली। पूर्व जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। सात दिनों तक सभी विधानसभा में संदेश यात्रा पहुंचेगी और पार्टी की नीतियों को नेेता बताएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना लारी ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार मजबूती के साथ लड़ाएगी। सद्भावना संदेश यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता गांवों और चौराहों पर पार्टी की नीतियों को बताएंगे। आयोजक धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आम लोग परेशान हैं। झूठा वादा कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा से लोग ऊब चुके हैं। लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उत्तेज मिश्रा ने कहा कि सद्भावना यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। पहले दिन भलुअनी चौक, बरहज मछली हट्टा पर जनसभा किया गया। इस दौरान पुरूषोत्तम सिंह, चंद्रिका यादव, श्रीराम तिवारी, ऋषिकेश मिश्र, जयराम उपाध्याय, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।