फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


गौरीबाजार ब्लॉक में बीडीसी सदस्यों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने, ग्राम प्रधानों की तरह प्रतिमाह मानदेय देने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर बीडीसी सदस्यों ने सोमवार को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत के कार्यों में बीडीसी सदस्यों की उपेक्षा से असंतुष्ट सदस्यों ने ब्लॉक गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में पथरहट के बीडीसी अनुज सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के निधि निर्धारण व धन आवंटन में मनमाने ढंग से लगातार कटौती की जा रही है। इसका सीधा प्रभाव ग्राम सभा के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरती जा रही है। इससे बीडीसी सदस्य जनप्रतिनिधि के बजाय महज कठपुतली बनकर रह गए हैं। एक हजार की आबादी पर चुने जाने वाले ग्राम प्रधानों को शासन स्तर से मानदेय दिया जा रहा है, जबकि दो हजार की आबादी पर चुने जाने वाले बीडीसी सदस्यों को फूटी कौड़ी नहीं दी जाती। प्रदर्शन में विजय प्रताप यादव, रामानंद यादव, मेवालाल निषाद, डॉ. संजय कुमार, विनोद राय, राधेश्याम उपाध्याय, प्रमोद गुप्ता, जगदीश निषाद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें