फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हड़ताल पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कलेक्ट्रेट कर्मचारी गुरुवार को दूसरे दिन भी हड़ताल रहे। 13 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कार्यालयों में ताला बंद कर नारेबाजी और परिसर में धरना दिया। मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन में कर्मचारियों ने शासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। अगले चरण में आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने में जिलाध्यक्ष अयोध्या पटेल ने कहा कि प्रदेश सचिवालय की तरह ही कलेक्ट्रेट कर्मी भी जिला स्तर शासकीय कार्यों का संपादन करते हैं। लिहाजा उन्हें भी सचिवालय कर्मचारियों की तरह ही समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकेश पटेल ने कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के पद पर 10 प्रतिशत पदोन्नति की मांग रखी। प्रशासनिक अधिकारी पारसनाथ यादव ने कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय घोषित करने की मांग की। सुजीत वर्मा ने कहा कि सामयिक एडब्लूबीएन के पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए। वह लंबे समय से सेवा के बावजूद नियमितीकरण की बाट जोह रहे हैं। दिनेश मणि ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर समुचित कार्रवाई नहीं करती तो कर्मचारी आंदोलन को उग्र रुप देने को बाध्य होंगे। धरना-प्रदर्शन में घनश्याम कुशवाहा, रामनिवास पांडेय, रवींद्र प्रताप शाही, सुशील श्रीवास्तव, सावित्री देवी, रानी सिंह, सुधा दीक्षित, रेनू सिन्हा, शंभूनाथ यादव, नर्वदेश्वर श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, मृत्युंजय, विक्रम जायसवाल, नितिन, ठाकुर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें