फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी वकील हुआ अचेत, मां ने तहसीलदार से बचाने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनशनकारी वकील हुआ अचेत, मां ने बचाने लगाई गुहार
विज्ञापन


डॉक्टर का फोन नहीं लगने पर बाइक से अस्पताल भागे तहसीलदार
जिला अस्पताल नहीं ले जाने देने पर तहसील में शुरू हुआ उपचार
पैतृक जमीन से अवैध कब्जा हटाने को लेकर आठ दिन से अनशन पर
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। पैतृक जमीन से अवैध कब्जा हटाने को लेकर अनशनकारी वकील आठवें दिन अचेत हो गया। बेटे को अचेत देख पास मौजूद वकील की मां ने तहसीलदार से जान बचाने की गुहार लगाई। यह देख तहसीलदार पहले डॉक्टर को फोन लगाया। फोन से बात नहीं होने पर बाइक से अस्पताल भागे और डॉक्टर को बुलाया। डॉ. राजेश कुमार तहसील पहुंचकर वकील की जांच की।
लार थानाक्षेत्र के हाटा गांव निवासी हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच के वकील सचिन श्रीवास्तव की जमीन पर गांव के कुछ दबंग कब्जा कर रखें हैं। इसकी शिकायत कई बार पुलिस और एसडीएम से कर चुके हैं। लेकिन न्याय नहीं मिला। पैतृक जमीन से कब्जा खाली कराने के लिए वकील 30 जुलाई से तहसील में आमरण अनशन पर बैठे हैं। लेकिन तहसील प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। वकील सचिन की हालत आठवें दिन खराब हो गई। सोमवार दोपहर 1.30 बजे अचानक अचेत हो गए। पास मौजूूद मां शारदा देवी तहसीलदार के पास पहुंची जान बचाने की गुहार लगाने लगी। तहसीलदार डॉ. संजीव राय डॉक्टर को फोन मिलाया, बात नहीं होने पर बाइक से अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर बुलाया। डॉ. राजेश कुमार ने जांच की और जिला अस्पताल ले जाने को कहा लेकिन अधिवक्ता जाने को तैयार नहीं थे। उसके बाद तहसील में ही ही जांच शुरू हुई। वकील ने कोई दवा और इंजेक्शन लेने से इन्कार कर दिया। सूूचना पर भाटपाररानी के सीओ संजीव यादव व सीओ शितांशु यादव पुलिस बल के साथ तहसील पहुंचे। वकील से वार्ता की, लेकिन बात नहीं बनी। अनशनकारी वकील अतिक्रमण हटाने व झूठा रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल पर कार्रवाई की मांग करते हुआ अनशन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही का आरोप लगा वकीलों ने किया प्रदर्शन
सलेमपुर। तहसील के वकीलों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि आठ दिन वकील सचिन श्रीवास्तव आमरण अनशन पर हैं। लेकिन तहसील प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है। मामला हल नहीं होने के कारण अनशन कर रहे सचिन अचेत हो गए। इस दौरान सुधांशु त्रिपाठी, जितेन्द्र मिश्र, रामेश्वर मिश्रा, रामेश्वर मिश्र, प्रमोद तिवारी, ब्रजेश मिश्रा, बीके शर्मा, वीरेंद्र सिंह, हृदयानंद पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह, गोपाल पांडेय, संजीव गुप्ता, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें