फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ एआरओ को ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम सुुजीत कुमार ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर्स और सहायक निर्वाचन अधिकारी अलर्ट रहें। नियम पुस्तिका को पढ़ लें। किसी तरह की दिक्कत हो तो साझा कर लें। नियमों का हर हाल में पालन करना होगा। उल्लंघन पर विभागीय और विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी के लिए गुुरुवार को वर्कशॉप हुई। डीएम ने चुनाव से जुड़े अफसरों को नियमों का पाठ पढ़ाया। कहा कि कोई भी कानून के दायरे में रहकर सख्ती से पेश आएं। हर किसी के साथ तटस्थ रहे। सत्य-निष्ठा संदिग्ध मिली तो राज्य निर्वाचन आयोग दंडात्मक कार्रवाई करेगा। विभागीय कार्रवाई के अलावा एफआईआर दर्ज होगा। डीएम ने नामांकन पत्रों की बिक्री से लेकर जांच और नाम वापसी के तौर-तरीके की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी कटवाने की कोशिश न करें। इसमें किसी तरह पैरवी सरकारी कार्य में बाधा मानी जाएगी। सीडीओ राजेश त्यागी ने कहा कि निर्देश पुस्तिका का अध्ययन कर लें, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे। मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज ने कहा कि किसी तरह की दिक्कत हो तो जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह, एडीओ नगरीय निकाय जेपी सिंह, अमरेश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी डीएन शुक्ल, डीआईओएस शिवचंद राम, बीएसए उपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें