फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने युवक को रौंदा, एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दिया। इसमें एक की जहां मौत हो गई, वहीं दो युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

लार के कोईरी टोला निवासी इरशाद अहमद उर्फ बुनेल सऊदी अरब में प्लंबर का काम करता था। वह ईद में घर आया था। शुक्रवार की रात वह दोस्त के घर मौत की सूचना पर गया था। देर रात को लौटने के बाद साथी पूरब मोहल्ला निवासी अनिल और पप्पू राजभर से चनुुकी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा होकर बात कर रहा था। उधर से तेज गति से गुजर रहा बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दिया। लोगों ने घायलों को लार सीएचसी पर पहुंचाया। डॉक्टर ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। घायल अनिल और पप्पू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। इरशाद की शादी चार साल पूर्व हुई थी। 14 दिनों पहले उसकी बेटी पैदा हुई थी। इसको लेकर काफी उत्सुक था, लेकिन भगवान को खुशी मंजूर नहीं हुई। गौरतलब है कि लार में तीन दिनों के भीतर दो हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना देर रात को रामजानकी मार्ग पर उकिना गांव के पास हुई। इसमें दो व्यवसायियों की जान चली गई थी। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों से लार बाजार के लोग दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें