फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरौरा में सड़क जाम,ढ़ाई घंटे आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सरौरा गांव में धार्मिक स्थल की जमीन पर जबरन निर्माण कार्य को लेकर गांव वाले उग्र हो गए। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर एसडीएम और सदर कोतवाल पर दबंगों को शह देने का आरोप लगाया। सीओ के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। इसकी वजह से करीब ढ़ाई घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

सरौरा गांव में एक मंदिर है। रूद्रपुर इलाके का एक दबंग इस जमीन को अपना बता रहा है। इसको लेकर कई दिनों से तनातनी चल रही है। आरोप है कि रविवार को उस जमीन पर दबंग असलहा धारियों के साथ पहुंचा और जबरन बाउंड्रीवाल कराने लगा। इसकी जानकारी होते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई और निर्माण काम रोक दिया। ग्राम प्रधान वलीउल्लाह अंसारी के नेतृत्व में लोगों ने नौ बजे रूद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि जहां पेट्रोल पंप निर्माण के लिए दबंग बाउंड्रीवाल करा रहा है। वह धार्मिक स्थान की जमीन है। वह जो जमीन बैनामा कराया है, उसमें पिच सड़क का निर्माण हो चुका है। आक्रोशित लोगों ने सदर एसडीएम और कोतवाल पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया है। सीओ सीटी संदीप सिंह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और निर्माण कार्य रोक दिया। तब जाकर 11.30 बजे जाम खत्म हुआ। सड़क जाम करने वालों में रिंकू सिंह, संजय सिंह, अजय, रामजन्म चौहान, अखिलेश्वर कुशवाहा, शनि सिंह, राजन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें