सलेमपुर। स्कूल गई एक छात्रा को बाइक सवार बदमाश जबरन उठा ले गए। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग अभी कुछ समझ पाते के बदमाश उसे लेकर भाग निकले। जल्दबाजी में एक बदमाश का जूता सड़क पर छूट गया। इसको लेकर पुलिस देर शाम तक परेशान रही।
कोतवाली थानाक्षेत्र के परानछपरा गांव निवासी अनिल बांसफोर की बेटी आठ वर्षीय नेहा शनिवार को एक स्कूल में पढ़ने गई थी। दोपहर 12 बजे बाइक सवार दो बदमाश उसे जबरन अपने बाइक पर बैठा लिए। यह देख नेहा शोर करने लगी। दिनदहाड़े हुए वारदात से हड़कंप मच गया। नेहा के दादा लालजी बांसफोर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसको लेकर कोतवाली पुलिस परेशान रही। शाम को नेहा किसी तरह अपनी नानी के घर पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि नेहा अपने मां के पास सुरक्षित है। बाइक सवार युवकों ने परिजनों से बिना बताए उठा ले गए। इसके चलते परिजन परेशान हो गए और पुलिस को तहरीर दी।