फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में डूबी छात्रा,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाढ़ के पानी को पार कर सामान लेने जा रही एक छात्र डूब गई। कुछ देर बाद उसका शव उतराता हुआ मिला। वह एक मकान से दूसरे घर जा रही थी। उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन

नगवा खास गांव के रहने वाले हरिकेश प्रसाद ऑटो चलाते हैं। गांव दो सप्ताह से बाढ़ के पानी से डूबा है। पानी कम होने पर रास्ते पर करीब दो फिट पानी लगा है। सोमवार की दोपहर हरिकेश की बेटी सुनैना अपने एक घर से दूसरे घर पर कुछ सामान लेने को जा रही थी। वह पानी के बीच से होकर जाने लगी। रास्ते के बगल में गहराई में बाढ़ का अधिक पानी जमा है। रास्ते से सुनैना का पैर फिसल गया वह गहराई में चली गई। वह डूबने लगी। लोग बचाने का प्रयास किया लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई थी। वह गांव के जूनियर स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। दोआबा में आई बाढ़ से चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें