फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के आंदोलन में प्राथमिक शिक्षक भी कूदे

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी/बनकटा। समायोजन रद्द होने से निराश शिक्षामित्रों ने बनकटा और भाटपाररानी बीआरसी केंद्रों पर हंगामा किया। यह देख स्कूल आए बच्चे घर चले गए। शिक्षामित्रों के साथ भाटपाररानी में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक भी कूद पड़े और इनके हक के लिए प्रदर्शन किया। बाद में सीएम को संबोधित मांगपत्र एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

भाटपाररानी ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि शिक्षामित्र का हक मारा जा रहा है। कोर्ट के फैसला आने के बाद प्रदेश और केंद्र सरकार खामोशी की चादर ओढ़ी हुई है। लेकिन शिक्षामित्र चुप बैठने वाले नहीं है। इसकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ा जाएगा। इनके साथ परिषदीय विद्यालय के शिक्षक भी शामिल है। अवध बिहारी पांडेय ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों हक की लड़ाई को धार दे। ताकि इनका समायोजन पुन: हो सके। वहीं बनकटा ब्लॉक के सोहनपुर बीआरसी केंद्र पर शिक्षामित्रों ने तालाबंदी कर धरना दिया। नाराज शिक्षामित्रों ने भ्रमण कर अन्य विद्यालयों को बंद कराया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अच्छेलाल मांझी, विंध्याचल यादव, अवधेश प्रताप, सुधीर सिंह, प्रेम तिवारी, वीरेंद्र नाथ तिवारी, हंसनाथ राजभर, परमात्मा, प्रियरंजन राय, विनोद सिंह, मुन्नी खातून, सबाना खातून, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें