फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल फॉल्ट: तहसील रोड के इलाके में 15 घंटा के बाद बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। केबल में फॉल्ट से कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। इसके चलते लोग हलकान रहे। विकास भवन के अलावा बिजली आधारित धंधा प्रभावित हो गए। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

तहसील चौक के बगल में रौनियारी मोहल्ला है। शुक्रवार की रात एक बजे ओवरलोड के चलते एलटी तार टूट गया। टाउन और रेलवे फीडर से जुड़े मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात होने की वजह से तार को बदला नहीं गया। बिजली की कटौती से सुबह की तैयारियों में खलल पड़ गई। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार कराने में मशक्कत करनी पड़ी। टंकियों का पानी खत्म होने से घरों में कामकाज ठप हो गया। दिन में 11 बजे तक बिजली नहीं मिली तो अफसरों को अवगत कराया। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचें। केबल को दुरुस्त करने में जुट गए। रामलीला मैदान सब-स्टेशन में ब्रेकर की टेस्टिंग से दोपहर 12.30 से बिजली बाधित हो गई। परीक्षण का काम 3.30 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद शाम चार बजे से बिजली आपूर्ति बहाल हुई। रामगुलाम टोला में केबल फॉल्ट से दोपहर 12 बजे से बिजली गुल हो गई। मशक्कत के बावजूद केबल बदला नहीं जा सका। आखिरकार कंडक्टर के जरिए आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। भीखमपुर रोड के संकटमोचन नगर इलाके के कई घरों में रात को बिजली से लोग परेशान रहे।

हाईवोल्टेज से चार टीवी और छह पंखे जले
देवरिया। रामपुर चंद्रभान गांव में इमिहिला सब-स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है। शुक्रवार की देर शाम को हाई-वोल्टेज की सप्लाई हो गई, इसके चलते कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। कुबेर सिंह का टेलीविजन और कूलर, जयराम, सेवक और नरसिंह का टेलीविजन, जयप्रकाश का तीन, गंगा का दो और असलम अली का एक सिलिंग फैन के अलावा इरशाद का इलेक्ट्रिक प्रेस जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें