फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में जल भरने गए दो दोस्त डूबे 17-04-06

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। सावन के सोमवार को भगवान शिव को जलार्पण के लिए सरयू नदी में जल भरने गए दो दोस्त डूब गए। घटना बिहार के सीवान जिले में दरौली थाना क्षेत्र के केटवालिया घाट पर हुई। युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की खबर लगते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। नदी में डूबा एक युवक चार दिन पहले ही विदेश से गांव आया था। बचाव कार्य के लिए स्टीमर देर से आने के कारण लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सीवान जिले के दरौली थाना के टड़वा परसिया गांव के रामदत्त सिंह का 26 वर्षीय बेटा सोनू सिंह चार दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा था। वह करीब ढाई साल बाद छुट्टी लेकर घर आया था। गांव के ही दोस्त चंददेव सिंह के बेटे 20 वर्षीय मुन्ना सिंह उर्फ अमित के साथ सुबह वह भगवान शिव को चढ़ाने के लिए केटवालिया घाट पर जल भरने गया था। दोनों नदी में उतकर जल भर रहे थे। इसी दौरान दोनों तेज धार में फंस कर डूबने लगे। दोनों के चीखने-चिल्लाने पर नदी में स्नान कर रहे और जल भर रहे लोगों की नजर पड़ी, लेकिन तेज बहाव के कारण किसी की भी दोनों को बचाने की हिम्मत नहीं पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में डूब रहे दोनों युवकों ने बचने के लिए पानी में बहुत हाथ-पैर मारे, लेकिन तेज बहाव के आगे वह नाकाम रहे। देखते ही देखते दोनों नदी में डूब गए। मौके पर गांव वालों की भी भीड़ जुट गई। घंटों बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत हुई। काफी प्रयास के बाद मुन्ना उर्फ अमित का शव बरामद कर लिया गया। दो युवकों के नदी में डूबने से टड़वा परसिया गांव में मातमी सन्नाटा है। घटना की सूचना पाकर दोनों युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें