फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी गंडक नदी में मिला बदमाश का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के बैकुंठपुर के पास छोटी गंडक नदी में सोमवार की सुबह एक शातिर बदमाश का शव मिला। उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस और परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवारवालों ने कुछ देर तक शव को रोके रखा। पुलिस वालों पर ही हत्या का आरोप लगाया जा रहा हैं।
विज्ञापन

बिहार के बिजयीपुर के कर्मटार के रहने वाले जयप्रकाश तिवारी यूपी में आबकारी विभाग के सिपाही हैं। उनके दो बेटों में विकास तिवारी छोटा था। रविवार को वह गांव के ही दो दोस्तों अखिलेश और आकाश के साथ देवरिया आया था। बताया जा रहा है कि तीनों शहर में ही परिचितों से मिलते रहे। शाम को भीखमपुर रोड में एक परिचित के घर ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद तीनों ने छककर शराब पी। फिर एक ही स्कूटी से घर के लिए निकले। रात साढ़े नौ बजे के करीब रामपुर कारखाना के महुआपाटन पुल के पास तीनों एक पान की दुकान पर रुककर सिगरेट पीने लगे। वहां तीनों का आपस में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान पिकेट पर तैनात एक सिपाही सादे वेश में पहुंचा और विवाद का कारण पूछा तो तीनों उलझ गए। इसके बाद एक और सिपाही वर्दी में आया। उसने अखिलेश को पकड़ लिया। विकास और आकाश वहां से भाग गए। आकाश तो किसी तरह गांव पहुंच गया था, लेकिन सोमवार की सुबह विकास तिवारी का शव सदर कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठपुर छोटी गंडक नदी के किनारे मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट का निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई होगी। विकास के मौत की खबर सुनकर विकास भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उससे कुछ जानकारी लेनी चाही तो वह इधर-उधर की बात करने लगा। इस पर कोतवाली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। परिवारवालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें