फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कई गांवों में जला ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से नहीं बदला जा रहा है। इसकी वजह से गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। विभागीय जिम्मेदार देवरिया स्टोर में ट्रांसफार्मर की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इसको लेकर गांववालों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की व्यवस्था बेहतर होने के बजाए दिन-प्रतिदिन लड़खड़ाती जा रही है। एक सप्ताह से सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नोनापार गांव का 100 केवीए, उरदौली का 125 केवीए, गोपलापुर का 63 केवीए, चौथिया का 25 केवीए और बरसीपार का 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इसके अलावा सतरांव के बरठा बाबू गांव का ट्रांसफार्मर 15 दिनों से जला है। वहीं लार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े परासी चकलाल, चारेडिहा समेत कई गांवों का ट्रांसफार्मर जला है। आए दिन लोग विद्युत उपकेंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी झूठा आश्वासन देकर लौटा रहे हैं। अगर समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो लोगों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है। एसडीओ प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मरों की कमी है। इसके कारण देर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें