फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ प्रधान के घर पहुंची महिला,बेटे पर शादी रचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। एक बच्ची को लेकर युवती एक गांव के प्रधान के दरवाजे पर पहुंच गई। खुद को प्रधान के बेटे की बीवी बताकर घर में घुसने की कोशिश करने लगी। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाई है।
विज्ञापन

उप चुनाव के बाद एक महिला गांव की प्रधानी बनी। उसके घर दिन में करीब 11 बजे गोद में बच्ची को लेकर एक युवती पहुंची और प्रधान के बेटे पर शादी का आरोप लगाते हुए दरवाजे पर बैठ गई। युवती का कहना है कि पढ़ाई के दौरान कॉलेज में युवक से करीबी बढ़ी। इसके बाद घरवालों के साथ युवती गुवाहाटी चली गई। वहां प्रधान के बेटे का अक्सर आना-जाना रहता था और 2011 में वहीं के कामाख्या मंदिर में दोनों शादी कर लिए। दोनों के बीच एक बच्ची भी है। युवक झूठा आश्वासन देकर उसे गुुवाहाटी में रखा था। कुछ दिन पूर्व युवती ने घर जाने के लिए दबाव बनाया तो युवक मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद युवती बच्ची के साथ युवक के घर पहुंच गई। युवती की बात सुनकर गांववाले दंग रह गए। दोनों पक्ष के लोग थाने पर जमे हैं। इस बाबत एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। युवती के आरोप में कितना सच्चाई है, इसकी छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें