फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ ‘आप’ ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले की लड़खड़ाई कानून-व्यवस्था, भू-माफिया को पुलिस संरक्षण के विरोध में आम आदमी पार्टी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। बारिश में भीगते हुए कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि एसपी राजीव मल्होत्रा के आते ही जिले में अपराधों की बाढ़ आ गई है। बेखौफ बदमाश ने मात्र 20 मिनट के अंतर पर दो स्थानों पर फायरिंग की और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जमीन पर कब्जे के मामले भी बढ़ गए हैं। एक भू-माफिया को शहर कोतवाल का खुला संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन

इस धरने की अगुवाई आप के जिला संयोजक आरएस राय ने की। उन्होंने कहा कि एक भू-माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के जिला सचिव अशोक गुप्ता के मकान पर कब्जे की साजिश चल रही है। इस कोशिश में लगे भू-माफिया को शहर कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव संरक्षण दे रहे हैं। जिले चोरी, हत्या, लूट, बलात्कार बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आठ जुलाई की रात मात्र 20 मिनट में एक व्यक्ति की हत्या और दूसरे व्यक्ति को मरणासन्न स्थिति में पहुंचाए जाने की घटना पुलिस निष्क्रियता का परिणाम है। यदि शहर पुलिस सक्रिय होती तो एक घटना के बाद दूसरी घटना को अंजाम नहीं दे पाते। इस दौरान केडी सिंह, पंकज दुबे, सुरेंद्र वर्मा, विजय चौबे आदि मौजूद रहे।

एसपी को हटाने की मांग
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव ने अपराध रोकने में विफल पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजीव मल्होत्रा की एसपी के रूप में इस जनपद में जबसे तैनाती हुई है अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। एक ही शूटर दो वारदात कर देता है, तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। बनकटा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारी जाती है। उसकी मां अज्ञात के खिलाफ तहरीर देती हैं और पुलिस उसके मामा को ही हिरासत में ले लेती है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को सपाइयों ने बंधाया ढांढस
बेखौफ बदमाशों की गोली से जान गंवाने वाले फोटो स्टूडियो के मालिक विद्या भास्कर जायसवाल के घर सोमवार को सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और परिवार के सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव, दीनानाथ चौधरी, वासुदेव वर्मा, विजय रावत, हुसैन अहमद, प्रमोद यादव आदि शामिल रहे। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में व्यवसायियों की हत्या का सिलसिला जारी है। जीरो टारलेंस की बात कहने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस मंडल के रहते हैं वहां ही अपराध नहीं रुक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें