फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी गेट पर दवा की दुकानों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा की दुकानों पर छापा, खलबली
विज्ञापन

सलेमपुर।
सीएचसी गेट पर चल रही दवा की दुकानों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने छापेमारी की। इससे नगर में अवैध तरीके से चलने वाली अधिकांश दवा की दुकानें बंद रहीं। दो दुकानों से टीम ने दवा का नमूना लिया। नियमानुसार किसी भी दुकान पर फार्मासिस्ट नहीं मिले और दवा का रख-रखाव सही नहीं था। इस पर दुकानदारों को हिदायत दी गई।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर पूरे जिले में अतिक्रमण खाली कराया जा रहा है। भाटपाररानी में अस्पताल गेट पर अवैध तरीके से चल रहीं दुकानों को अफसरों ने हटवाया और सील किया। इससे दवा दुकानदारों में खलबली मच गई। कार्रवाई के भय से सलेमपुर सीएचसी गेट पर रेलवे की जमीन में चल रही दवा की दुकानों को दुकानदारों खाली कर दिया। मंगलवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर के नेतृत्व में आई टीम ने गुप्ता मेडिकल, जेपी मेडिकल, विनय मेडिकल समेत पांच दुकानों की जांच की। इसमें सभी के पास लाइसेंस मिले। कागजात में थोड़ी कमी मिलने पर दुकानदारों को ठीक कराने के लिए हिदायत दी गई। वहीं, विनय मेडिकल और जेपी मेडिकल से एक-एक दवा के नमूने जांच के लिए लिए गए। करीब एक घंटे तक टीम वहां जमी रही। ड्रग्स इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि औषधियों का भंडारण किसी दुकानदार के यहां सही नहीं मिला और फार्मासिस्ट भी नहीं मौजूद मिले। इसके अलावा दवा खरीदने वालों को कोई भी दुकानदार बिल नहीं देता है। इसमें कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन



-पांच दुकानों की हुई जांच, दो दुकानों से लिए गए दवाओं के नमूने
-दुकानों पर नहीं मिले फार्मासिस्ट, दवाओं का रख-रखाव ठीक नहीं था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें