फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी फीडर में धमाका, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। जयनगर स्थित विद्युत सब स्टेशन के पश्चिमी फीडर में अचानक जोर का धमाका हुआ। धुंआ निकलने लगा। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। धमाके के दौरान मेन सप्लाई बंद हो गया। सोमवार को फीडर पर एसएसओ कन्हैया यादव ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह करीब आठ बजे कन्हैया यादव पश्चिमी फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति बहाल करने के लिए सप्लाई चालू किया। फीडर में धमाके के साथ चिंगारी निकलने लगी। कन्हैया के झुलसने की बात सामने आ रही है। कार्य कर रहे और कर्मी जुट गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। धमाके से आसपास के लोग अनहोनी की आशंका को लेकर जुट गए। जूनियर इंजीनियर पुष्कर उपाध्याय ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण पश्चिमी फीडर से चिंगारी निकलने लगी तो आपूर्ति बंद कर उसे ठीक कराकर सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें