फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा होने पर उल्टे पांव भागी सीआईबी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। एक ट्रैवेल्स एजेंसी पर सीआईबी और आरपीएफ की टीम अचानक छापामारी की। इससे नगर के अन्य ट्रैवेल्स और तत्काल टिकट बेचने वालों में खलबली मच गई। यह देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सीआईबी टीम और लोगों के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज लोग हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख टीम वापस चली गई।
विज्ञापन

आरक्षण काउंटर से लेकर नगर के ट्रैवेल्स संचालकों तक तत्काल रेलवे टिकट बनाने का नेेटवर्क सक्रिय है। किसी ने टीम को जानकारी दी थी कि राजपूत कटरा में एक ट्रैवेल्स रेलवे कर्मचारियों की मिलीभगत से तत्काल टिकट बनाता है। शुक्रवार को दोपहर में सीआईबी टीम के प्रभारी दिलीप सिंह आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएन पासवान के नेतृत्व में टीम ट्रैवेल्स एजेंसी पर पहुंची। टीम को देख संचालक खिसक गया। दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा गया यहां पर रेलवे का तत्काल टिकट मिलता है। इसका हवाला देते हुए अफसर उससे पूछताछ करने लगे। यह देख आसपास के लोग जुट गए। लोग जांच टीम पर सवाल खड़ा करते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान जांच के लिए आई टीम वापस चली गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएन पासवान ने बताया कि ई-टिकट की सूचना पर टीम पहुंची थी। दुकानदार के पास से कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। इसके चलते टीम वापस लौट गई, हंगामा नहीं कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें