बनकटा। पुलिस ने सोहनपुर काली मंदिर के पास से स्कूटी सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 90 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
एसओ दिनेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी से शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में है। पुलिस ने सोहनपुर काली मंदिर के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक स्कूटी सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय कुमार सिंह निवासी ग्राम सोहनपुर टोला दनुआपुर, थाना बनकटा, जनपद देवरिया के रूप में हुई।