फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत का फर्ज निभाकर 89 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
अमर उजाला के तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर का जिलाधिकरी अमित किशोर फीता काटकर उदघाटन किया। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
इंसानियत का फर्ज निभाकर 89 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 89 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदाताओं ने इंसानियत का फर्ज निभाया और भविष्य में भी जरूरतमंदों को खून देने का संकल्प लिया। 95 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया था। दस लोगों का ब्लड ग्रुप ओ होने की वजह से उन्हें रिजर्व के तौर पर रखा गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम अमित किशोर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह पहल लोगों की जिंदगी बचाता है। ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि रक्तदान करने को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति रहती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। रक्तदान करना चाहिए। सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि लोगों की जागरूकता की देन है कि कोरोना महामारी में भी खून की कमी नहीं हुई। जरूरतमंदों को आसानी से ब्लड बैंक से खून मिलता रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि इससे समाज में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियां दूर होंगी। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि यह पुनीत कार्य है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। समारोह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय, सीएसएस डॉ. छोटेलाल, प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अखिलेंद्र शाही, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. राजीव सिंह, जावेद अहमद, टीएसआई रामवृक्ष यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतेश राय, संजीव श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, पंडित श्री प्रकाश मिश्र, जिला सूचना अधिकारी ओंकार पांडेय, डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, जसबीर जस्सी, डॉ. एसएन मणि, समाजसेवी अनिल मिश्र, छोटे मिश्र, राजू सिंह, उपेंद्र यादव, भाजपा नेता अमित सिंह बबलू, नीरज सिंह, केके सिन्हा, अधिवक्ता प्रीतम मिश्र, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, नगर प्रभारी अमित मोदनवाल, अन्नू भाई, व्यापार मंडल के मंत्री विवेक कमानी, शम्स मेराज लारी, राजेंद्र जायसवाल, अंबिकेश पांडेय, सपा नेता प्रदीप यादव, अमितेश तिवारी, अविनाश सिंह भोलू आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक रविकांत मणि ने किया।
विज्ञापन

दंपती निभाते हैं अपना फर्ज
मेडिकल एसोसिएशन के सचिव हिमांशु कुमार सिंह और इनकी पत्नी सीमा सोनी ने रक्तदान किया। अपनी जिंदगी में 17वीं बार हिमांशु ने रक्तदान किया, जबकि इनकी पत्नी ने चौथी बार। उन्होंने बताया कि रक्तदान से सुकून मिलता है। जरूरत पर भी हम लोग रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं। उधर साकेत नगर के शशांक प्रताप सिंह ने पत्नी और बहन के साथ तीसरी बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि हम लोगों की पहल से आने वाली पीढ़ी भी जागरूक होगी।
इनसेट
इन्होंने किया पहली बार रक्तदान
रक्तदान को लेकर मन में अनेक तरह का भय बना रहता था। कई वर्षों से रक्तदान करने की इच्छा थी, लेकिन डर की वजह से रक्तदान नहीं करते। इस वर्ष अमर उजाला के पहल को देखते हुए हौसला बढ़ाया और रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने में पीयूष दुबे, अजहर लारी, रवि उपाध्याय, विनयक जोशी, खुर्शीद अली, अभिषेक मिश्रा, एश्वर्या सिंह, राकेश कुमार, प्रमोद गौतम, बलबीर कुमार, शहनवाज शामिल रहीं।
यह बने महादानी
अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 89 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें अपर जिला जज शिवेंद्र मिश्र, अधिवक्ता अरुण कुमार राव, बीआरडीपीजी रेंजर प्रभारी एवं जिला कमिश्नर गाइड डॉ. भावना सिन्हा, विनय कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र कांदू, शिवानंद कुशवाहा, अवध किशोर मिश्र, संजीव श्रीवास्तव, बृजेश कुमार कुशवाहा, सतीश चंद, हिमांशु कुमार सिंह, सीमा सोनी, पीयूष दुबे, अमित मिश्र, विश्वजीत सिंह, आफाक अहमद, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, ऐश्वर्या सिंह, संजय पांडेय, भाजपा नेता सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, नारद मद्घेशिया, अरुणेंद्र सिंह, उपेंद्र तिवारी, देवव्रत पांडेय, नीलम द्विवेदी, रवि उपाध्याय, शेषनाथ सिंह, विनायक जोशी, रामेश्वर गुप्ता, अजय बरनवाल, अभिषेक मिश्रा, अजहर लारी, नवनीत अग्रवाल, नरेंद्र चौहान, राजेश चौरसिया, अनिल कुमार तिवारी, बलवंत कुशवाहा, विनोद कुमार कश्यप, दीपक सत्संगी, राकेश कुमार, प्रमोद गौतम, संतोष कुमार निगम, बलबीर कुमार, खुर्शीद अली, हियुवा के जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, अमित मोदनवाल, रितेश शर्मा, शहनवाज, अभिषेक रावत, विक्रांत मालवीय, डॉ. राजेश काशी, शशांक प्रताप सिंह, बिंदी सिंह, ऐश्वर्या सिंह, संजय, उदय प्रसाद, मोनू बाबा, अक्षय, राकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विनोद सिंह गुड्डू, पवन पाठक, विश्वजीत सिंह आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा श्रीमती रमावती होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज हॉस्पिटल हरैया सलेमपुर के 15 छात्रों ने रक्तदान किया।
ब्लड बैंक के कर्मियों का रहा सहयोग
ब्लड बैंक की टीम का रक्तदान को सफल बनाने में काफी सहयोग रहा। टीम में डॉ. अकरम सिद्दीकी, डॉ. अकील अहमद, रामेश्वर पांडेय, धुपेंद्र कुमार राव, तेजभान प्रसाद, सुबोध चंद पांडेय, त्रिपुरारी विश्वकर्मा, श्यामानंद तिवारी, अविराज, रवि प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट
कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान का निर्णय
देवरिया। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के बाद जिला सेवा विधिक प्राधिकरण के सचिव शिवेंद्र मिश्र ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें तकरीबन 500 यूनिट रक्तदान कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। शिवानंद नायक, उदय पटेल, टीएसआई रामवृक्ष यादव, राबी शुक्ला, सुधाकर पांडेय, कमलेश पांडेय आदि ने अपर जिला जज का स्वागत कर कहा कि कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर ऐतिहासिक शिविर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें