फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक शंभू प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
करंट की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन

खामपार थानाक्षेत्र के बलिवन गांव का रहने वाला था शंभू कुमार
सूचना के 12 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, सड़क जाम करने की भनक पर पहुंचे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के बलिवन गांव में शनिवार की रात करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर रविवार को गांव के लोग आक्रोशित हो गए। सड़क जाम पर प्रदर्शन की तैयारी की भनक लगने पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलिवन गांव निवासी शंभू कुमार (25) शनिवार की रात आठ बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला। परिवारवालों ने बताया कि इसी दौरान वह दरवाजे पर लगे बिजली के पोल से नीचे लटक रहे तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारवाले उसे लेकर पीएचसी आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के 12 घंटे बाद भी रविवार की सुबह तक पुलिस नहीं पहुंची तो गांव के लोग आक्रोशित हो गए। सड़क जामकर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे थे कि इसकी भनक जिम्मेदारों को लग गई। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। उनके साथ पुलिस भी पहुंची। नायब तहसीलदार ने शंभू कुमार के परिवारवालों को आवश्यक मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शंभू मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। शंभू कुमार का तीन वर्ष का एक बेटा ज्योतिष और दो साल की बेटी सुंदरी है। शंभू की मौत से पत्नी उर्मिला देवी और मां रामसखी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अश्वनी सिंह, समाजसेवी जटाशंकर सिंह, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू प्रसाद, पूर्व प्रधान पप्पू मिश्र, प्रभुनाथ प्रसाद, बैरिस्टर प्रसाद, भोला गुप्ता आदि ने परिवारवालों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। खामपार एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांववालों के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें