फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा हो मतदान, देवरिया बने देश की शान

विज्ञापन
मतदाता जागरूक्ता कार्यक्रम के तहत रोडवेज परिसर में मुख्य विकास अधिकारी ने लोगो को शपथ दिलाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सीडीओ/प्रभारी अधिकारी स्वीप शिव शरणप्पा जीएन ने ‘सबसे ज्यादा हो मतदान, देवरिया बने देश की शान’ का नारा देते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर आटो रिक्शा, ई-रिक्शा व बसों पर स्टीकर चस्पा करवाया। इसके माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि मतदान जैसे कार्य में सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। ताकि लोकतंत्र और मजबूत हो सके। लोकतंत्र में सबको मतदान का अधिकार है। लोगों को किसी प्रलोभन में आए बगैर स्वतंत्र रूप से मतदान करना चाहिए। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं, वह 19 मई को मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें। उन्होंने स्टीकर चस्पा किए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, एआरएम रोडवेज आरवी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें