फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मतदान फिर जलपान का लोगों ने लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जागेंगे-जगाएंगे, मतदान प्रतिशत बढ़ाएंगे
विज्ञापन

फोटो-
अपराजिता अभियान के तहत गुजराती देवी स्मारक अंबेडकर इंटर कॉलेज धुसवा चौराहा में लगी लोकतंत्र की पाठशाला
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर। पथरदेवा ब्लॉक के गुजराती देवी स्मारक अंबेडकर इंटर कॉलेज धुसवा चौराहा में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र की पाठशाला का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों को चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान 435 शपथ पत्र भरे गए।
मुख्य अतिथि सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब जनता का शासन है। हम अपना शासन तभी प्राप्त करेंगे, जब चुनाव में वोट करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 19 मई को मतदान होना है। हम सभी को उस दिन पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प लेना होगा। जो अब तक मतदाता नहीं बने हैं, वह अपने घर-परिवार, पास-पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। शत-प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व अन्य लोगों ने मतदान करने की शपथ ली। करौंदी चौकी प्रभारी बृजेश कुमार दुबे ने कहा कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इसी से हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा। जाति-धर्म के बंधनों से मुक्त होकर एक सफल लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान दें। ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति को नेता चुनने से देश का विकास होता है। लोभ-लालच में किया गया मतदान भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक राजेश शुक्ल ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ऋषिकेश दुबे, छोटे, दीपक, गिरीश नारायण यादव आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व रामपुर कारखाना ब्लॉक के केपी पब्लिक स्कूल उदयपुरा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में रामपुर कारखाना ब्लॉक के एमओआईसी बाल विशेषज्ञ तैयब अली अंसारी ने बच्चों को दिनचर्या और खानपान में सुधार लाकर स्वस्थ रहने के नुस्खे बताए। इस दौरान स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ डॉ पल्लवी श्रीवास्तव, नर्स खुशबू, विद्यानंद यादव, विकास शाही, अरविंद सिंह, अरुणा राव, योगेश श्रीवास्तव, सतेंद्र यादव, संजय यादव, संतोष मिश्रा, शुभम, नीतू यादव, अनिता, सरिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इनसेट
बोली छात्राएं: हम भी करेंगे जागरूक
मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। हमें खुद मतदान करने के साथ ही घर और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस बार हम इस जिम्मेदारी को पूरी सजगता से निभाएंगे। -काजल मिश्र।
देश के विकास के लिए मतदान जरूरी है। स्वच्छ मतदान से ही देश में स्वच्छ सरकार बनेगी। इन बातों पर विचार कर हमें मतदान करना चाहिए। अपने घरवालों को हम इसके लिए प्रेरित करेंगे। -अमृता।
चुनाव में आधी आबादी की भूमिका भी अहम है। महिलाएं दहलीज लांघकर मतदान करें। यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। अपने परिवार के सभी सदस्यों के अलावा पड़ोसियों को भी बूथ तक ले जाने का प्रयास करेंगे। -सत्या।
विज्ञापन

मतदान से हमें अपने पसंद की सरकार चुनने का मौका मिलता है। इससे हम देश के साथ-साथ अपना भविष्य भी संवारते हैं। हमें यह मौका नहीं गंवाना चाहिए। जागरुकता लाएंगे। -दिव्या पांडेय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें