फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता के आरोपों पर बरहज चेयरमैन को शासन ने दी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमितता के आरोपों पर बरहज चेयरमैन को शासन ने दी नोटिस
विज्ञापन

- 15 दिनों में विभिन्न बिंदुओं पर जवाब देने के निर्देश
- नगर पालिका क्षेत्र में हुए कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच के बाद डीएम ने भेजी थी शासन को रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सोलर लाइट व फ्लड हाईमास्ट लगाने में नियमों की अनदेखी, डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति में धन के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितता सहित अन्य मामलों में प्रथम दृष्टया दोषी मिले बरहज नगर पालिका अध्यक्ष से शासन ने जवाब तलब किया है। उन्हें पांच बिंदुओं पर 15 दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। तय समय सीमा में समुचित जवाब न देने पर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गौरा बरहज नगर पालिका क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यों में व्यापक अनियमितता की शिकायत की गई थी। डीएम अमित किशोर ने एडीएम प्रशासन राकेश पटेल के नेतृत्व में डीएसओ, पीओ डूडा, एक्सईएन बिजली व एआरटीओ की पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई थी। इसमें प्रथम दृष्टया कई आरोपों की पुष्टि होने पर डीएम ने अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम के पत्र का संज्ञान लेते हुए नगर विकास विभाग के सचिव संजय कुमार ने बरहज नगर पालिका अध्यक्ष को नोटिस दिया है। नोटिस में उनसे सोलर व फ्लड लाइट 45 वाट बैटरी के सोलर पैनल सहित 9 मीटर के पोल की स्थापना कार्य नियमों से विपरीत नेडा से कार्य न कराने, नगर निकायों के कृत्यों में निषेध निर्माण कार्यों में लाखों रुपये आहरित कर वित्तीय अनियमितता, डीजल-पेट्रोल व्यय के नाम पर धन का दुरुपयोग, 14वें वित्त आयोग की धनराशि से अंडरग्राउंड स्ट्रीट लाइट की स्थापना में मानक की अनदेखी के आरोपों पर 15 दिनों में जवाब देने को कहा गया है। इस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन का कहना था कि नगर क्षेत्र में सभी कार्य नियमानुसार कराए गए हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर समय सीमा में नियमानुसार जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें