फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गांवों में लगी आग, महिला झुलसी
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के दो गांवों में रविवार की सुबह झोपड़ी में आग लग गई। इस आगलगी में अनाज, बर्तन जलकर राख हो गया। वहीं, एक महिला बुरी तरह झुलस गई और छह बकरियां भी जलकर मर गईं। झुलसी महिला को कसया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के हरैया गांव के हृदयानन्द की झोपड़ी में रविवार की भोर में आग लग गई। झोपड़ी में रखा बर्तन, अनाज जलकर राख हो गया। उसी झोपड़ी में बकरियां भी बंधी थीं। बकरियों को निकालने गई हृदयानंद की पत्नी शकुंतला देवी (45) आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। ग्रामीण की मदद से आग को बुझाया गया। उधर, कोन्हवालिया के रामअवध राजभर की झोपड़ी में आग लगने से अनाज, बर्तन, कपड़ा जल गया। वहीं, मौके पर बंधी छह बकरियां भी आग की चपेट में आने से जलकर मर गईं। ग्रामीण ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों गांवों में आगलगी की सूचना के बाद भी समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन

फोटो समाचार
आग से झोपड़ी जली
सलेमपुर। कौड़िया जयराम में रविवार दोपहर अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गांव के बालकिशुन की झोपड़ी अचानक आग से जलने लगी। परिवार के लोगों का शोर सुनकर गांव के लोग आग बुझाने पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


रंजिश में घर आग लगाने पर भेजा जेल
भटनी। पुरानी रंजिश में गॉव के ही एक व्यक्ति के घर में आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के चौथिया गांव निवासी शिवजी कुशवाहा के घर शुक्रवार रात गांव के ही एक व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे एक लाख रुपये का सामान जल गया। परिजनों के शोर करने पर वह फरार हो गया। पीड़ित ने गांव के ही संजय प्रसाद पर आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया। एसओ अश्वनी राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें