बरहज विद्युत उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने आठ माह से मानदेय नहीं मिलने को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर रहे। जिससे गांव-क्षेत्र में फाल्ट जैसी समस्याएं बरकरार रही। आंदोलन कारी मानदेय नहीं मिलने तक बहिष्कार करते हुए धरने पर रहने का बिगुल फूंका है।
जयनगर स्थित उपखंड कार्यालय पर सतरांव, जरार, तेलियां कला आदि क्षेत्रों में बिजली संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए विभाग की ओर से संविदा कर्मी लगाए गए हैं। आठ माह से विभाग की ओर से मानदेय नहीं मिला है। इसको लेकर संविदाकर्मी दूसरे दिन भी धरने पर रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मार्च से दिसंबर तक मानदेय नहीं मिला है। दुकानदार भी उधार सामान देने से कतरा रहे हैं। संविदा कर्मिर्यों ने मानदेय भुगतान नहीं होने पर सभी फीडरों की आपूर्ति बाधित करने की चेतावनी दी है। इस दौरान तारकेश्वर पांडेय, घनश्याम मिश्र, अनिल दूबे, अजय चौहान, गनेश, मुज्जमिल, मुन्ना मिश्रा, सतीश राजभर आदि उपस्थित रहे।