फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्सिडी खत्म करने पर बिफरे मुस्लिम

विज्ञापन
muslim women
विज्ञापन
देवरिया। मोदी सरकार के हज पर सब्सिडी खत्म करने पर मुस्लिम समाज के लोग आश्चर्यचकित नहीं हैं। वे बोले, इस सरकार से यही उम्मीद थी। लेकिन सरकार को यह बताना चाहिए कि पिछले साल के रियायत का पैसा वह कहां खर्च करेगी। उनका कहना है कि रियायत का पैसा सरकार के खाते में ही जाता था। क्योंकि एयर इंडिया के उड़ान पर ही सब्सिडी मिलती थी। अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद सिद्दीकी ने कहा कि जो लोग हज पर जाते हैं, उनके लिए नियम है कि वे साहिबे माल हों। अपने माल का जकात निकालते हों। उन्हीं को हज पर जाने की इजाजत है। लिहाजा हज के लिए सब्सिडी खत्म करने का कोई असर नहीं पड़ता है। मगर सरकार को बताना चाहिए कि पिछली रियायत से मिले धन को वह कहां खर्च करेगी। हज पर सब्सिडी खत्म करने के फैसले पर ‘अमर उजाला’ ने बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों से रायशुमारी की। हालांकि फैसले के विरोध में कोई नहीं बोला, लेकिन उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था। न्यू कॉलोनी के ताहिर जफर ने कहा कि हज उन्हीं के ऊपर फर्ज है जिनके ऊपर कर्ज न हो। जहां तक सब्सिडी की बात है, वह एयर इंडिया के हवाई जहाज से यात्रा करने पर मिलती है। हज पर सब्सिडी का पैसा केंद्र सरकार के खाते में जाता है। सरकार को इस धन को अल्पसंख्यकों पर खर्च करना चाहिए। खरजरवा के मोहम्मद मुगैर अंसारी ने कहा कि हज यात्रा पर सब्सिडी मिलनी चाहिए। यदि सरकार ने सब्सिडी बंद कर दी है तो बताए उसके एवज में अल्पसंख्यकों के लिए सरकार क्या करेगी। देसही देवरिया ब्लॉक के रामपुर हीरामन गांव के नईमउल्लाह ने कहा कि सरकार का यह फैसला सही नहीं है। हज यात्रा पर सब्सिडी मिलनी चाहिए। अबूबकर नगर के हकीम अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने सब्सिडी खत्म करने का फैसला लिया है, लेकिन सरकार को बताना चाहिए कि अल्पसंख्यकों के हित में वह क्या कर रही है। अबूबकरनगर के ही शफीकुरु हमान शफत ने कहा कि हज यात्रियों का सब्सिडी मिलनी चाहिए। यह वर्षों पुरानी परंपरा है। इसे सरकार ने एक झटके में बंद कर मुस्लिमों के दिल तोड़ने वाला काम किया है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार मुस्लिम विरोधी
समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक अबबूकरनगर दक्षिणी में कैंप कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनोज लारी ने की। इस दौरान हज सब्सिडी खत्म करने की निंदा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार मुस्लिम विरोधी है। यह सरकार एक वर्ग विशेष को परेशान कर रही है। न्यायालय भी आज जनता की अदालत में न्याय मांग रही है। इस दौरान सोनू पांडेय, इमरान खान, जावेद अंसारी, नितेश मिश्रा, अशोक यादव, मनीष यादव, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

बदले की भावना से काम कर रही सरकार
सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। केंद्र हो या प्रदेश की भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण की एक-एक कर सभी योजनाओं को बंद कर रही है। हज यात्रा सब्सिडी बंद करना एक साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें