फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यदेव दर्शन देकर फिर बादलों में खो गए

विज्ञापन
गलन के कारण राहगीरों ने कागज जलाकर शरीर को गर्म किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बुधवार को सूर्यदेव थोड़ी देर दर्शन देकर फिर बादलों में खो गए। ऐसे में ठंड लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पांच दिन कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन

फिलहाल पारा आठ पर स्थिर है। सुबह-शाम की गलन से हर कोई परेशान है। शाम ढलते ही कोहरा का कहर बढ़ जाता है। कक्षा आठ तक के विद्यालयों में 18 जनवरी तक छुट्टी होने से महिलाएं राहत महसूस कर रही हैं। रोज की तरह बुधवार की सुबह भी कोहरे का प्रकोप था। दिन में एक बजे तक सूर्यदेव बादलों के बीच छिपे थे। इसके बाद दर्शन हुआ, लेकिन सूर्यदेव की किरणों में तपिश नहीं थी। तीन बजते-बजते फिर सूर्यदेव बादलों में छिप गए। 25 दिसंबर से पड़ रही ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मौसम की बेरुखी से शहर की रौनक भी फीकी पड़ गई है। सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई है। शाम होते ही सड़कें सूनी हो जा रही हैं। अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग प्लास्टिक और टायर जलाकर ठंड से निजात पा रहे हैं। ठंड से परेशान लोग लकड़ी के लिए नगर पालिका प्रशासन से संपर्क साधते रहे। मगर मांगें पूरी नहीं हो सकी। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाने की मांग की गई। कोहरे के कारण ट्रेन और बसों की रफ्तार धीमी पड़ गई। शाम होते ही रोडवेज परिसर में सन्नाटा पसर जा रहा है। इससे रोडवेज की आमदनी में खासा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें