फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से सिपाही की मौत

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
देवरिया। छुट्टी पर आए एक सिपाही की सोमवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद जुटे लोग परिवारवालों को ढांढस बंधाने में लगे रहे।
विज्ञापन

बलिया जिले के रेवली थानाक्षेत्र के दीघार गांव के ब्रह्माजी राम (55) की तैनाती पूर्व में जिले में रही। सेंटर चौकी के पास स्थित सरकारी आवास में परिवार सहित रहता था। इधर उसका स्थानांतरण चंदौली जिले के लिए हो गया। परिवार यहीं शिफ्ट कर वह चंदौली में नौकरी करने लगे। दो दिन पूर्व छुट्टी आए थे। सोमवार की रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उनको लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्रह्माजी रामकी पत्नी ज्ञानती, बेटा अंकित, बेटियां रूबी, रूचि, रेखा और आंचल का रो-रोकर बुरा हो गया। सूचना के बाद शुभचिंतक और रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पर जुट गए। ब्रह्माजी राम की अचानक मौत पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें