फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन मशीन में फंसकर युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर चंद्रभान गांव में कंबाइन मशीन में फंसने से वर्कर के दोनों हाथ और पैर की अंगुलियां कट गई हैं। साथी वर्कर्स ने गांववालों के सहयोग से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात में उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रामपुर चंद्रभान गांव के मुन्ना सिंह की कंबाइन है। पंजाब के चार लोग कंबाइन को चलाते हैं। मंगलवार की दोपहर में वह गांव के ही खेत में धान की कटाई कर रहा था। उसी दौरान मशीन में कुछ खराबी आ गई। मक्खन नाम का वर्कर कंबाइन में आई खराबी को ठीक करने लगा। इसी दौरान रीपर चल गया। इसमें फंस जाने की वजह से मक्खन के दोनों हाथ और पैर के पंजे कट गए। साथ के लोगों ने तत्काल कंबाइन को बंद किया और किसी तरह से उसे बाहर निकाला। गांव के लोगों के सहयोग से उसे जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें