फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। तरकुलवा पुलिस शुक्रवार शाम को थानाक्षेत्र के हनुमानगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक मार्शल गाड़ी देवरिया की तरफ से बिहार जा रही थी। रोकने पर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जांच में कागज फर्जी मिला और कड़ाई से पूछताछ में गाड़ी को चोरी का बताया गया।
विज्ञापन

एसओ तरकुलवा शशांक शेखर राय ने बताया कि शुक्रवार शाम को हनुमानगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। देवरिया की तरफ से पथरदेवा की तरफ जाते हुए मार्शल को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी पकड़ लिया। गाड़ी में पकड़े गए राजू यादव लालचक थाना भटनी, शंभू यादव पोखरपार थाना भटनी, जीतेंद्र तिवारी चकउर तिवारी थाना भटनी से पूछताछ में पता चला कि गाड़ी का कागज फर्जी है। कूटरचना के आधार पर गाड़ी का कागज बनाया गया है। जो नंबर मार्शल पर लगा है वह बाइक की है। गाड़ी किसकी है अभी भी पता नहीं चल सका है। पुलिस वाहन स्वामी की तलाश कर रही है। वर्तमान में गाड़ी धर्मशीला पत्नी जीतेंद्र तिवारी निवासी चकउर तिवारी थाना भटनी के नाम है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें