फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 हजार रुपये काउण्टर से जबरन निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर। जबरन कपड़े की दुकान में दाखिल हुए बदमाशों ने 53 हजार रुपये लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बनकटा थानाक्षेत्र के बासोपट्टी गांव निवासी बृजबिहारी सिंह की प्रतापपुर बाजार में कपड़े की दुकान है। दीवाली की रात को करीब आठ बजे दुकानदार दुकान में पूजा की तैयारी कर रहा था। इस दौरान पड़ोस का एक दबंग युवक अपने कुछ साथियों के साथ दुकान में दाखिल हुआ। दुकानदार अभी कुछ समझ पाता कि युवक उसकी पिटाई करने लगे और काउंटर में रखा 53 हजार रुपये लेकर भाग गए। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकान बंद हो गई। दुकानदार ने लूट की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शुक्रवार को दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस से की। एसओ एके ओझा ने बताया कि एक व्यक्ति नशे में अपने साथियों के साथ मनबढ़ई की है। उसे गिरफ्तार किया गया है। दुकान से रुपये लूटने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें