फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल के बीमा का नही मिला भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सरकार किसानों की फसल की क्षति की भरपाई के लिए बीमा कर रही है, लेकिन फसल क्षति के बाद भी बीमा कंपनियां किसानों को भुगतान नहीं कर रहीं हैं। ऐसे में किसानों को धोखाधड़ी के शिकार होना पड़ रहा है। मार्च-अप्रैल महीने में आगजनी से हुई फसल नुकसान का भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

चेरो ग्राम पंचायत के भेड़ियां टोला में मार्च महीने में आगजनी की घटना हुई थी। इसमें अमरनाथ कुशवाहा, राम अवध कुशवाहा, महंथ कुशवाहा, भागवत कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, हृदया कुशवाहा, चेरो के अनिल श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। राम अवध व रमाशंकर कुशवाहा ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से केसीसी के तहत कर्ज लिया था। इसके तहत उनकी फसल का बीमा हुआ था। किसान का आरोप है कि उनके खाते से बीमा की रकम काट ली गई थी। आगजनी में फसल की क्षति होने के बाद बीमा क्लेम भुगतान के लिए दावा किया। बीमा कंपनियां किसानों का अब तक भुगतान नहीं कर सकी। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों ने चेताया है कि उनके फसल की बीमा का भुगतान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें