सलेमपुर। कार में टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक ने चालक और उसके साथ मौजूद शख्स की पिंडी चौराहा पर पिटाई कर दी। विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने कार का शीशा तोड़ दिया और वाहन छीनने का प्रयास किया। पुलिस इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें एक भाजपा नेता का बेटा भी शामिल है।
मईल थाना के भागलपुर गांव निवासी विश्वंभर विश्वकर्मा आठ दिन पहले कार से लार थाना क्षेत्र के खेमादेई गांव जा रहे थे। कार सवार पिंडी चौराहे पर पहुंचे थे कि ओवरटेक के दौरान बाइक सवार युवक से कार टकरा कई। इसी बात को लेकर चौराहे पर कहासुनी हुई। लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बाइक सवार युवक एक राय होकर मंझरिया गांव के पास कार सवार को घेर लिए और विश्वंभर और उसके साथ मौजूद युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान कार का शीशा भी तोड़ दिया। आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक कार छीनने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के आने के कारण भाग गए। पुलिस इस मामले में पिंडी निवासी जूला सिंह, राजन दुबे, मनोज यादव, विवेक सिंह पर मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज कर लिया है। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला था।