फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने आठ ब्लॉकों में बनाए नए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने आठ ब्लॉकों में बनाए नए अध्यक्ष
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की संस्तुति पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गिरि ने जिले के आठ ब्लाक अध्यक्षों को बदल दिया है। उनकी जगह नए ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष पूरी ऊर्जा तथा जिम्मेदारी के साथ संगठन का कार्य करेंगे। उनके दम पर हम आगामी चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नए अध्यक्ष अतिशीघ्र अपनी कमेटी बनाकर जिला कांग्रेस कमेटी में जमा करें। सलेमपुर ब्लाक से मार्कंडेय मिश्रा, लार से मनोज सिंह, भाटपार रानी से जितेंद्र यादव, भटनी से सत्यप्रकाश मिश्रा अंशू, रामपुर कारखाना से प्रेम प्रजापति, पथरदेवा से दिनेश कुमार गुप्ता, गौरीबाजार से कमलेश सिंह और भलुअनी ब्लाक से राम बहादुर सिंह अध्यक्ष बनाए गए। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज से मनोज राव, नगर पंचायत सलेमपुर से प्रमोद श्रीवास्तव, लार से जफर लारी, मझौलीराज से खुर्शेद अंसारी, भाटपार रानी से ऋषिप्रताप सिंह, भटनी से कृष्ण किंकर तिवारी, गौरीबाजार से गीता देवी, रामपुर कारखाना से फिरोज आलम, बरियारपुर से विजय विश्वकर्मा, रुद्रपुर नगर पंचायत से रामप्रवेश गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें